Wednesday, February 15, 2023

बालोद से शैलेन्द्र चेलक की रचना- बस धरा पे इंसानियत हो

रचनाकार - शैलेन्द्र चेलक
पेंडरवानी , कंवर , 
जिला - बालोद
विषय - इंसानियत
संपर्क - 9981510259

   बस धरा पे इंसानियत हो
---------------------------------------
जहां देखो चारों ओर ,
धर्म का व्यापार है ,
पाखंड क्यों बढ़ रहा ?
घटता देखों प्यार है ,
मजहबी खुरेन्जें बढ़ रहें हैं खोटकर ,
धरातली हैं लड़ाइयाँ इंसानियत पे चोटकर ,
हक सभी को आगे बढ़ने का ,
पर क्यूं दूजे को गिरना ?
जीत सभी का हो सके तब ,
फिर किसी को क्यूं हराना ?
मानवता तो कहता है ,
दया , प्रेम बाँट तू ,
बड़े होने का दंभ से 
अपनेपन  को न पाट तू ,
राम - रहीम एक हो तो विवाद कौन लाएगा ?
इंसानियत पर खरे रहो तो फसाद कौन लाएगा ?
हर कोई दिखावें के धार्मिक हैं ,
इंसानियत को छोड़कर ,
पंथ , मजहब कई बनें हैं ,
भाईचारे तोड़कर ,
काश ऐसा हो कभी कि
 पाक-साफ नियत हो ,
मेरा - तेरा कोई न हो ,
बस धरा पे इंसानियत हो ,

      - - शैलेन्द्र चेलक - -
पेंड रवानी , कंवर , बालोद , छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...