Friday, February 17, 2023

बालोद से शैलेन्द्र चेलक की रचना- हीन भाव को तोड़ो तुम

रचनाकार -शैलेन्द्र चेलक
पेंडरवानी , कंवर ,
जिला - बालोद , छत्तीसगढ़
विषय - हीन भावना
शीर्षक - हीन भाव को तोड़ो तुम

     हीन भाव को तोड़ो तुम
----------------------------------------
मन आशंकाओं से घिरा हो ,
अंतर्द्वंदों से आवेशित शिरा हो ,
जब राह न दिखे, हो बस उलझन ,
तब हीन भावना से ग्रसित हो जाता मन ,
निराशा से भरा हर काज आपका ,
असफलता ही लाती है ,
हीन भावना प्रबल होकर ,
पथभ्रष्ट करवाती है ,
हितकर कभी न हीन भावना ,
औरों के लिए न निज पर ही ,
लड़ते अवरोधों से जो डटकर ,
पा जाता विश्राम वही ,
समझदारी तो यही है ,
बीत गया सो छोड़ो तुम ,
अवसाद जहां हावी हो जाए ,
वो हीन भाव को तोड़ो तुम ,

           - - शैलेन्द्र चेलक - -
पेंडरवानी , कंवर , बालोद , छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...