Tuesday, February 21, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- हिन्दुत्व पर अभिमान

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- हिन्दुत्व 
शीर्षक- हिन्दुत्व पर अभिमान 
संपर्क- 7974389033

हिंद परायण देश है; भारत पर अभिमान।
हिंद ध्वजा की शान से; मिली हमे पहचान।1।

हरपल गाथा शौर्य का; गाते हिन्दुस्तान।
भारत पर अभिमान है ; भारत माँ का मान।2।

धर्म खातिर दिए प्राण; जवान हुए कुर्बान।
शहादत को सलाम है; वीर हुए बलिदान।3।

लोग सुन राष्ट्रगान को; हो ऊर्जा संचार।
भारत माँ के पूत तो; करते खूब प्रहार।4।

धर्म,जाति,परायण का; सुंदर भारत देश।
दिनकर जैसा तेज है; सुंदर दिखता वेश।5।

विभाजित हिंद देश का; 'प्रिये' करो उद्धार।
हिन्दू दिल हिन्दुत्व हो; मिलके करना प्यार।6।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...