रचनाकार-गोमती सिंह
जिला-कोरबा
राज्य-छत्तीसगढ़
विषय-अल्फाज़
विधा-छंदमुक्त कविता
शीर्षक-" अल्फाज़ों की दुनियाँ "
संपर्क नंबर-8103564763
---बेशुमार दौलत बेशक खर्च करने के लिए होते हैं,
मगर एक अल्फाज़ तौल कर बोले जाते हैं।
अल्फाज़ों की दुनियाँ में बड़ी कशमकश होती है,
एक लफ्ज़ बेतुकी होने से युद्ध छिड़ जाती है।
मीठे अल्फाज़ से रिश्तों की माला बनती है,
कड़वाहट भरे एक लफ्ज़ से रिश्तों की कड़ी टूट जाती हैं।
घर में पधारे अतिथियों के लिए;
छप्पन भोग भले न लगाएं,
अल्फाज़ों के मीठे घूंट पिला कर
तृप्त उन्हें कर सकते हैं।
।।इति।।
-गोमती सिंह
कोरबा ,छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment