Saturday, February 11, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद 'प्रिय' की रचना- प्रबुद्ध भारत के इंसान

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- प्रबुद्ध 
शीर्षक- प्रबुद्ध भारत के इंसान 
संपर्क- 7974389033

संगति प्रबुद्ध लोग के; सदा करो इंसान।
देते शुभ सुविचार वो; चले राह इंसान।1।

सत राह में चलता जो; वो पाते सम्मान।
मीठा वाणी बोलते; हरपल पाते मान।2।

चोला ओढ़ प्रबुद्ध का; कैसे हो पहचान।
मानव सदा भले लगे; अंदर में अभिमान।3।

खुद को वो सच्चा समझ; बातें करें अनेक।
अपना राग प्रबुद्ध से; गाते मंद विवेक।4।

मानव मेंं शुभ भावना; मन करता दृष्टांत।
मानव वहीं प्रबुद्ध है; जिसका मन है शांत।5।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...