Wednesday, January 18, 2023

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान " की रचना- वहम

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक:  वहम ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
°°°°°°°•••••••••••••••••••••°°°°°°°°
         ○•• वहम  ••○
            °°°°°°°°°

वहम की दीवारों पर--
रिश्तों में तक़रार की इबारत लिखी है।


पवित्र रिश्ते भी अक्सर टूट जाते हैं---
         जहाँ वहम पनप जाते हैं ।

सियासत में सियासती लोगों में--
वहम हो तो,मौत की सजा देते हैं ।

वहम एक कमजोरी है--
सच को भी वहम झूठा साबित करता।

सिपाही वहम में कैदी बना डालता---
जज बाइज़्ज़त बरी कर देता ।

वहम भरी जिंदगी न जी तू---
वरना खुशियाँ दूर चलीं जायेंगी ।

अरमान, वहम का घरौंदा न बना ---
वरना जिन्दगीं, परेशां हो जायेगी ।
      ••○○○○○○••

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...