Tuesday, January 31, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- विवेक

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- विवेक
शीर्षक- विवेक 
संपर्क- 7974389033

मानव अपने बुद्धि का; सही करो उपयोग।
करो साधना तू सदा; विवेक भरा प्रयोग।1।

मनुज द्वेश करने लगा; मन में चिंता ढ़ेर।
भगवन की कर साधना; प्रेम भाव हिय घेर।2।

मन में जगे विवेक तो; उपजे शुद्ध विचार।
मानव के स्वभाव से; बरसे नेह अपार।3।

मानव  को  जब  पीर  हो; मन  होता  बेचैन।
खोले मन के द्वार को; मन को मिलता चैन।4।

चिंता मिटे विवेक से; मंजिल मानव काज।
भरता हृदय प्रेम से; मन के स्वभाव साज।5।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...