Friday, January 20, 2023

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान " की रचना- व्यवहार

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान "
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़  ।
शीर्षक: व्यवहार  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
°°°°°°°°°°°°°°•••••••••••°°°°°••••••

□□□••॥ व्यवहार ॥॥••□□□
              """"""""""""""""
सामाजिक सरोकार में सेतु होता--
आपका मिलनसार व्यवहार ।।

व्यावसायिक लेनदेन में रखना होता--
ग्राहकों से रखना होगा सद्व्यवहार ।।

व्यवहारों का न कोई मोल होता---
कायम रहते हैं सदा समझदारी से ।।

रिश्तों में व्यवहार को जोड़े रखना--
राग-द्वेष को भूल जुड़कर रहना ।।

कुछ ऐसे भी लोग होते हैं---
बूढ़े माँ-बाप को बेसहारा कर देते हैं।।

माँ-बाप का संतानों के साथ--
होता है बिना भेदभाव के व्यवहार ।।

मित्रता में होता सहकारिता व्यवहार--
बचपना से बुढ़ापा तक होता है प्यार।।

अति विश्वास में किया व्यवहार--
कभी फायदा तो कभी नुकसान देता।।
=======::::::::::::::========/

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...