नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: रोजगार ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
=====================
"" रोजगार ""
********
भरण-पोषण के लिए---
जीवन में, रोजगार जरूरी है ।
व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा--
रोजगार के, अवसर गारंटी हैं, देते ।
गाँव में होता है, मौसमी रोजगार--
शहरों में, हरदम होता है, रोजगार ।
कृषि मजदूर, करते गांव से पलायन--
शहरों में, रोजगार की तलाश में ।
कुशल,अकुशल व अर्धकुशल श्रमिक-
दैनिक मजदूरी का होता विभाजन ।
बेरोजगारी ने लिया विकराल रूप--
मिले राहत,रोजगार गारंटी योजना से ।
श्रमवीरों को, मिल जाता रोजगार--
आलसी रहे,सदा बेरोजगार ।
%%%%%%======%%%%%%%
No comments:
Post a Comment