नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: अतीत ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
•••••••••••••••॥॥॥॥॥•••••••••••••
॥॥॥॥ अतीत ॥॥॥॥
°°°°°°°°°°
जब भी अतीत के झरोखे में--
हम झाँकते हैं, फिर खट्टी मीठी यादों,
की बिसात बिछती जाती है ।।
इतिहास के अतीत में हैं छुपे--
शूरवीरों की संघर्षों की कहानियाँ,
गढ़ किले व भव्यता बयानियां ।।
मानव विकास की गाथाएं---
अनूठी व रहस्यमयी दास्ताएं,
अतीत के पन्नों से भरी पड़ी हैं ।।
अतीत हमें कुछ न कुछ सीखाता है--
भूत वआजकल से नया सृजन होता है
प्रकृति इस बात की याद दिलाती है ।।
अरमान, की कलम कहती आपसे--
जब भी अतीत के झरोखे में झांकोगे,
बचपना,दोस्त व वो मस्ती याद करोगे।
****(((इति))))****
No comments:
Post a Comment