Thursday, January 12, 2023

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- सौंदर्य

नाम:एच-एस-अरमो " अरमान " ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: सौन्दर्य ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
       "" सौन्दर्य  """
        -------------
प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक होता--
बरबस मानवों को आकर्षित करता, 
नदी,पहाड़,झरने, वन  हैं प्रदाता।।

अनुपम सौन्दर्य, मेनका ने पाया--
देवों का भी, मन डगमगाने लगा, 
पौराणिक कथा में,अचंभित बना।।

अपने सौंदर्य पर ,करे जो गरूर--
वो लोग होते हैं, बड़े मगरूर,
पर लोगों को,लुभाते हैं जरुर ।।

सरोवर का सौन्दर्य है, कमल से--
मानव का सौन्दर्य उसके चरित्र से, 
गुणवान का सौन्दर्य उसके ज्ञान से ।।

सौन्दर्य अप्रतिम, अनूठी होती--
हीरे की कीमत,नगीना में होती, 
शिल्पी के फन में,जादूगरी होती ।।
=======:::::::::::========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...