नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: मन ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
=======================
===।।। मन ।।।====
*********
मन तो, चंचला होता है---
मन पर ,जिसने काबू पाया,
भवसागर जीतने का, मर्म को जाना।।
मन को, मत करो, तुम बोझिल---
एकाग्रचित मन में, लाना सीखो,
तभी सफलता को,तुम पाओगे ।।
मन की आसक्ति, करे हमें बैचैन---
प्रभु भक्ति में, लगाये जो मन ,
मिले शांति और तृप्त होता मन।।
मन ही मन में कुढ़ते रहना---
ईर्ष्या व द्वेष को,मन में है उपजाता,
अधीर मन, कभी कुछ नहीं कर पाता।
हर-हर मन से, जो प्रभु भक्ति करता--
अंतर्मन के दिव्य प्रकाश को जगाता,
संत-महात्मा के गुणता को है पाता।।
===///////////////////////======
No comments:
Post a Comment