Thursday, December 29, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- संघर्ष ही जीवन है

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: " संघर्ष ही जीवन है ।
विधा:छंद-मुक्त कविता ।
=====================
*** संघर्ष ही जीवन है ।****
      """""""÷÷÷÷÷""""""
संघर्ष से ही जीवन है--
और जीवन का निखार आता है, 
लक्ष्यार्थ संघर्ष के साथ ही--।।
माँ के गर्भ में पलता शिशु---
संघर्ष करता है नव जीवन पाने,
वेदनाओं को कैसे, प्रसव में सहती।।
संत कबीर, रविदास जी का संघर्ष--
सामाजिक सरोकारों को बदलने, 
झेलनी पड़ी थी, ढेरों यातनायें ।।
राजा राम मोहन राय ने,सती प्रथा--
की कुरीतियों मिटाने के लिए, 
सामाजिक आन्दोलन का संघर्ष किया

मोहम्मद पैगम्बर, ईसा मसीह और--
बुद्ध, महावीर प्रभु जी सा रहनुमा, 
संघर्षों से, नये धर्म का आगाज़ किया।
मानव-विकास क्रम यात्रा की गाथा--
कई संघर्षों की थी, अजूबी कहानी, 
सुई से जहाज़ की खोज है बयानी।।
साहसिक यात्रा व खोज में--
होती,कोई न कोई संघर्ष की कहानी ,
रहस्यमय गुफ़ाएँ-स्थल हैं निशानी ।।
======%%%%%%========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...