Thursday, December 8, 2022

महासमुंद से विनोद कुमार' चौहान 'जोगी' की रचना- सपनों की एक प्यारी दुनिया

कवि :- विनोद कुमार चौहान "जोगी"
जिला :- महासमुन्द
राज्य :- छत्तीसगढ़
विषय :- सपना
शीर्षक :- सपनों की एक प्यारी दुनिया।
संपर्क :- 9669360722

सपनों की एक प्यारी दुनिया,
सुन्दर ज्यों फुलवारी दुनिया,
रंग-बिरंगे खेल-खिलौने,
लगती है मुनहारी दुनिया।

मैदान जहां पर बहुत बड़ा हो,
विद्यालय के पास जुड़ा हो,
उछल-कूद और भागा-दौड़ी,
भरी नव्य किलकारी दुनिया।
सपनों की एक प्यारी दुनिया।

रोचक कविता और कहानी,
ज्यों बतलाती दादी-नानी,
सुनो किताबों की भी वैसे,
लगे बहुत ही न्यारी दुनिया।
सपनों की एक प्यारी दुनिया।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...