कवयित्री-गोमती सिंह
जिला-कोरबा
राज्य-छत्तीसगढ़
विषय-मौन
विधा-छंद मुक्त कविता
शीर्षक-"मौन की शक्ति "
संपर्क नंबर-8103564763
-- मौन जो आवाज़ उठाए ,
शोर में वो दम कहाँ।
शांत कलम जो कह जाए ,
नारेबाजी में वो जोर कहाँ।
हृदय में रहता दुखों का डेरा ,
पर लबों से रहती चुपचाप सदा ,
मौन रहने की ऐसी शक्ति स्त्री के सिवा और कहाँ!!!
सुख के साधन लाखों आ जाए,
पर इनसे मिलती शान्ति कहाँ!!!
मन मौन हो जाए तो , इससे बड़ी मुक्ति कहाँ।
।।इति।।
-गोमती सिंह
कोरबा,छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment