रचयिता -उर्मिला सिदार
जिला -रायगढ़
राज्य -छत्तीसगढ़
विधा- पद्य
शीर्षक- मौन
संपर्क नंबर - 930 32 98 994
****************************
मौन एक ऐसी व्यवहार है ,
जो प्रश्न पूछने पर मौन होना,
हांँ के लिए इगित कि ना के लिए,
समझ नहीं आता मौन क्या है ।
हांँ इतना जरूर है कि कभी कभी,
झगड़े का तूफान आने वाला होता है।
वहांँ मौन उस तूफान को कुछ पल,
रोकने के लिए सहयोगी उपकारी है।
मौन अंतर्मन की वेदना को,
कुछ हद तक सवारती है,
मन ही मन ,मनन करती मन,
समझ कर,व्यथा व्यक्त करती है।
कोलाहल वातावरण से मौन ,
रहना ही जिंदगी की सार्थकता है।
मौन रहने से बड़ी -बड़ी घटनाएं,
संयोग वश मौन से टलता रहता है।
****************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment