नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: उपभोक्ता संरक्षण ।
विधा:छंद-मुक्त कविता ।
÷÷÷÷÷=========÷÷÷÷===
==।।उपभोक्ता संरक्षण।।==
"""""""******"""""""
रोज मर्रा की जिंदगी में---
हर कोई तो, उपभोक्ता होता ही है,
इसके बिना, जिंदगी अधूरी सी है,
उपभोक्ताओं,सावधानी जरूरी है।1।
आधुनिकता के दौर में---
डेबिट व क्रेडिट कार्ड होना चाहिए,
अनलाइन बैंकिंग की जानकारी भी,
उतनी ही जरूरी होती है ।2।
ई-बिजनेस के लेन-देन में--
सजगता बहुत जरूरी होती है,
वरना ठगी के शिकार होते हैं, और--
नकली माल की,डिलीवरी होती है।3।
उपभोक्ता की सावधानियां से--
उचित दाम, सही माल मिलेगा,
हर ख़रीदी का पक्का बिल लेवें,
गलत माल की, करें शिकायत।4।
टैक्स बचाने के चक्कर में---
कुछ लोग, बिल नहीं लेते हैं,
उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए,
बना है, जिला उपभोक्ता फोरम।5।
उपभोक्ता होते हैं, कई तरह के--
जागरूकता, सजगता अपनाओगे,
लेन देन बिल, रखें सम्हाल के,
समाज में, इसे बतलाते रहेंगे।6।
÷÷÷===========÷÷÷÷÷÷
**स्वरचित-प्रस्तुतीकरण **
"""""""""""""":::::::::::::"""""""""""""
No comments:
Post a Comment