नाम:एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: तुलसी ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======================
¤¤|| तुलसी ||¤¤
~~~~~~
प्राणवायु का विकल्प है ,तुलसी--
सनातनी के आंगन में, होवे तुलसी,
औषधीय गुणों की, खान है तुलसी,
जपीय की माला बनती है तुलसी।1।
एक संत हुए तुलसीदास--
पत्नी की धिक्कार ने ही,
प्रभु चरणों का दास हुआ,
राम भजन में, अपने को रमाया ।2।
रामचरितमानस सा ग्रंथ है रचा--
राम की लीला का किया बखाना,
राम जी को, मर्यादा का पात्र बनाया,
ऐसा दोहा,छंद व सोरठा में बताया।3।
विष्णु जी की प्रिय बनी है तुलसी--
कार्तिक एकादशी में, पूजते तुलसी,
कई प्रजाति की होती है, तुलसी,
जो करे ,हरदिन अमृतपान तुलसी,
सर्दी-खांसी, कंठ रोग भगाये तुलसी।4
========///////==========
No comments:
Post a Comment