Saturday, December 10, 2022

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- आहट

रचयिता -उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़
राज्य- छत्तीसगढ़
विधा- पद्य 
शीर्षक -आहट 
संपर्क नंबर- 930 32 98 994
****************************
तेरी पाद की आहट सुन ,
मैं मन ही मन उत्साहित हो गई।
तुझसे आज मिलने की ,
कामनाएं पूरी हो गई ।

कब से अवसर ढूंढ रही थी,
आज वह अवसर पूरी हुई।
तेरी पदचाप की आहट से ,
अधूरी जिंदगी आज पूरी हुई।

आस लगाए जिंदा थी मैं,
तुझे मिलने की आस में ।
रोमांचित हो उठा मन मेरा ,
आहिस्ता आहिस्ता पद की आहट में।

प्रेम की पग की आहट में,
एक अजीब सी एहसास होता है।
जिसकी स्मृतियां कल्पना में आने से,
एक मधुरम मधुरम मुस्कान होता है।
****************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...