लेखिका-गोमती सिंह
जिला-कोरबा
राज्य-छत्तीसगढ़ विषय-अभिव्यक्ति की आज़ादी
विधा-आलेख
शीर्षक-सदुपयोग
--हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिकों को अनेक मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
उन्हीं मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है "अभिव्यक्ति की आज़ादी "का मौलिक अधिकार।
इस अधिकार अधिनियम के तहत देश के प्रत्येक नागरिकों को किसी भी क्षेत्र में किसी भी विषय पर अपनें विचार व्यक करनें की आजादी प्रदान की गई है।
हम सभी नागरिकों को अपनें इस अधिकार का सदुपयोग करना चाहिए। जैसे- सोसल मीडिया पर , समाचार पत्र में आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रेरक विचार प्रस्तुत करनें चाहिए।
सौहार्दपूर्ण भाव प्रेषित कर आपस में मित्रता बढानी चाहिए।
आजकल प्रायः देखने-सुनने को मिलते हैं कि किसी को ब्यकिगत तौर पर उसकी जिंदगी के निजी मामलों पर टीका टिप्पणी करते रहते हैं। जो अभिव्यक्ति की आज़ादी का दुरूपयोग माना जाएगा।
संविधान में मौलिक अधिकार हमें स्वस्थ्य रूप से स्वछन्द जीवन जीने के लिए दिए गए हैं।
हमारा, हम प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है कि इन अधिकारों का उचित उपयोग करते हुए देश को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।
।।इति।।
-गोमती सिंह
कोरबा,छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment