रचयिता -उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़
राज्य- छत्तीसगढ़
विधा - पद्य
शीर्षक- गर्व
संपर्क नंबर -9303298994
***************************
गर्व हमें है उस मातृभूमि का ,
जहांँ हमारा अवतार हुआ ।
नमन करती हूंँ उन पूर्वजों को
जिनकी प्रेरणा से फलीभूत हुआ ।
गर्व करती हूँ उन परिवारों का ,
जहांँ सभी को खुशी प्यार मिला।
उन्हीं के सानिध्य में रहकर ,
सुख पूर्वक जीने का राह मिला।
गर्व करती हूंँ उन मानवों का ,
जिन्होंने अपना सर्वस्त्र त्याग दिया,
मन -तन -धन न्योछावर कर ,
दूसरों की सुख का ख्याल किया।
*****************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment