Tuesday, December 13, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान " की रचना- केशर

नाम: एच-एस-अरमो "अरमान " ।
जिला: रायपुर (छत्तीसगढ़)
शीर्षक: केशर  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
====::::;;;;;;;;;;;;========
   "" केशर """"
  *********
मुगलों के, शाही भोज---
की रौनक हूँ, मैं केशर, 
तंदुरुस्ती की हिमायती, 
बनीं हूँ,  मैं केशर--।।01।।
क्या लस्सी, क्या रबड़ी---
क्या बिरयानी, क्या जर्दा, 
सबकी शान हूँ--
महकती ,खूब रंग बिखेरती केशर।2।
बर्फीले पहाड़ों ,मैदानों की--
कश्मीरी अनमोल पैदावार हूँ ,
फूलों की, पाखी हूँ मैं केशर ,
मेरी यही होती ,खूब पहचान ।3।
क्या अमीर , क्या गरीब जनों ---
सबके खाने की, मैं हूँ रौनक, 
मेरे रंग की, फैली शोहरत से, 
तृप्ति का, एहसास कराती केशर।4।
कश्मीर है, धरती का स्वर्ग--
डलझील की शान है शिकारा ,
दुनिया भर में परचम लहराता ,
अपनी रंगत से, केशर है लुभाता।5।
===।।स्वरचित-प्रस्तुतीकरण==**

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...