Tuesday, December 27, 2022

रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान" की रचना- वर्ष 2022

नाम:एच-एस-अरमो "अरमान "
जिला:रायपुर, छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: वर्ष 2022 ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
======÷÷÷÷÷÷÷========
   "" वर्ष 2022 ""
    ÷÷÷÷÷÷÷÷
बीत रहा, ये साल ---
कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ, 
कुछ दहशतों के साथ ,हैं गुजरे,
फिर भी,सभी का जीवन शांत था।1।
कोरोना से, हुए थे भयमुक्त---
तो, ओमिक्रान से हुए पस्त,
उतार-चढ़ाव के साथ, बीते,
ऐसे बीते ,समय के ये पल ।2।
आॅनलाइन परीक्षा व अन्य कार्य---
चलता रहा, ऐसा भी दौर,
प्रत्यक्ष ज्ञान से, रही भारी दूरी,
बौद्धिक क्षमता भी हुई थी कम।3।
आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली---
रूस- यूक्रेन युद्ध की घमासानी, 
भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी, 
राजनीतिक खलबली भी मचायी।4।
मंहगाई,बेरोजगारी के, थे मुद्दे---
फिर भी गुजरात में खिले, 
कमल, बेजोड़ जीत के बने किस्से।5।
मायूसी के पलों को भूल--
सावधानी व बचाव के साथ--
बीत रहा वर्ष-2022 और --
हर्षोल्लास से, बिदाई के साथ।6।
====/////////////////======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...