कवयित्री-गोमती सिंह
जिला-कोरबा
राज्य-छत्तीसगढ़
विषय-महारानी लक्ष्मी बाई
विधा -छंद मुक्त कविता
शीर्षक-लक्ष्मीबाई
संपर्क नंबर-8103564763
--फिरंगियों के छक्के छुड़ाने वाली ,
भारत माता की महान वीरांगना थी वो ।
तलवारों से खेला करती थी जो ,
साहस और हौसला प्रमुख आभूषण थे जिनके ,
ऐसी माँ भारती की वीर सपूता थी वो ।
जिसका जिक्र जुबां पर लाते ही ,
हर एक भारतीय नारी के तन बदन में
कुछ भी कर गुजरने की शक्ति समाहित हो जाती है,
ऐसी अतुलनीय प्रेरणा स्रोत है वो ।
क्रूर अंग्रेज लोहा माने थे जिससे ,
ऐसी भारतीय वीरांगना थी वो।
डलहौजी की हड़प नीति का अकेले किया था विरोध जिसने,
महारानी लक्ष्मी बाई कहलाती थी वो ।
।।इति।।
-गोमती सिंह
कोरबा,छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment