लेखिका- उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़
राज्य -छत्तीसगढ़
विधा- गद्य
शीर्षक -पगडंडी
संपर्क- 930 32 98 994
*****************************
पगडंडी एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने की रास्ता है। रास्ते का छोटे इकाई के रूप में जाना जाता है, जो संकीर्ण जगहों पर भी पहुंचने के लिए रास्ता अनुकूल होता है। पगडंडी एक संकीर्ण रास्ता है, जिसमें अकेले व्यक्ति ही शरीर नियंत्रित कर चल पाता है। अगर मन विचलित होता है और शरीर नियंत्रण नहीं रहता है, तो दुर्घटना होने की संभावना रहती है। अर्थात शरीर का बैलेंस बिगड़ जाने से चलने वाला संकीर्ण रास्ते में गिर भी सकता हैं। संकीर्ण रास्ता टेढ़ी-मेढ़ी सीधी और अन्य प्रकार के हो सकते हैं। जिसमें एक साथ बहुत से लोगों को चलते नहीं बनता है। कतार में पगडंडी मार्ग पर आगे पीछे चल सकते हैं ।लेकिन अगल बगल एक साथ नहीं चल सकते। पगडंडी मार्ग, मार्गो में सबसे छोटी मार्ग है। लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है। जहां परिवहन के साधन नहीं पहुंच सकते वहां पैदल यात्रा कर पगडंडी मार्ग से पहुंचा जा सकता है ।ऐसी मार्ग ज्यादातर पहाड़ी ,पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है या जहां दुर्गम जगह होते हैं वहां पाया जाता है, इसीलिए पगडंडी मार्ग सबसे छोटे होते हुए भी महत्वपूर्ण है।
*****************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment