कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक- गुरू धन हमको मिला
संपर्क- 7974389033
सृजन करूँ रचना लिखूँ; लिखूँ शारदे नाम।
माता आर्शिवाद से; सफल बने सब काम।1।
गुरुवर श्री के ज्ञान से; हमको मिलता मान।
जग से हमको है मिला; विद्या से पहचान।2।
रचना कर साहित्य का; नित्य सुबह अरु शाम।
गुरु के शिष्टाचार से; होता सबका नाम।3।
नित्य करें हम वंदना; गुरुवर तुम्हें प्रणाम।
संघर्षों जीवन घिरा; करूँ सदा संग्राम।4।
परम ब्रह्म मेरे गुरू; ब्रम्हा, विष्णु,महेश।
दूर करें अज्ञानता; मन के सारे द्वेश।5।
गुरु से हमको धन मिला: बड़ा ज्ञान अनमोल।
कभी चुका हम ना सके; गुरुवर का तो मोल।6।
परमानंद निषाद"प्रिय"
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment