लेखिका -उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़
राज्य -छत्तीसगढ़
विधा- गद्य
शीर्षक -लेखनी
संपर्क नंबर- 930 32 994
***************************
लेखनी साहित्य क्षेत्र में मानव कुल के लिए एक ऐसा औजार है जिसके माध्यम से हर मनुष्य अपने अंतर्मन के भाव को अपने स्वेच्छा अनुरूप
कागज के पन्नों पर व्यक्त कर ,अन्य मानव जाति के समक्ष रख सकता है। लेखनी वह माध्यम है जिसके द्वारा भावनाओं को उकेर कर किसी की मन को प्रेरित करने की क्षमता रखता है, लेखनी के माध्यम से विभिन्न विधाओं के द्वारा अपने अंदर छुपी भावों को कलात्मक सहृदय को स्पर्श करने की क्षमता प्रदान करता है। लेखनी से लिखी गई वांग्मय दीर्घकाल तक सूचना रूप में रखा जा सकता है एवं लिखी गई पत्र पत्रिकाएं अखबार साहित्य पुस्तकें एवं अन्य वांग्मय जन -जन तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचाया जा सकता है ।लेखनी द्वारा लिखी गई वांग्मय प्रेरणादाई और ज्ञान की सूचना के स्रोत होते हैं। लेखनी के द्वारा ज्ञान का प्रचार -प्रसार करना सुगम और सार्थक होता है। लिखनी के द्वारा बड़ी-बड़ी रचनाओं का सृजन किया जाता हैं।
लेखनी मानव जाति की बौद्धिक का एक प्रमुख अंग के रूप में जाना जाता है। लेखनी लेखक को महत्वपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निर्वहन करता है।
**************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment