Thursday, November 17, 2022

छत्तीसगढ़, बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- गुरु है महान

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक- गुरु है महान
संपर्क- 7974389033

सदा करें गुरु वंदना; हो कर्मों का ज्ञान।
नित्य ध्यान से कीजिए; सदा मिले वरदान।1।

नहीं मिला बाजार में; संस्कारों का ज्ञान।
मधुरम वाणी बोलिए; मिले सदा सम्मान।2।

प्रेम सदा सबके लिए; मन में रखना भाव।
सत्य ज्ञान की साधना; ना हो कभी अभाव।3।

सदा करें गुरु वंदना; करते बारम्बार।
नेक कर्म सद्भावना; जीवन का उद्धार।4।

नित्य करें हम वंदना; सदा मिले वरदान।
नेक कर्म हरदम करें; बने सदैव महान।5।

             परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...