दिन -गुरुवार
दिनांक -3-11-22
विधा -पद्य
विषय -समाचार -पत्र
शीर्षक -समाचार -पत्र
समाचार का अर्थ ही अनोखा होता है।
हर घटना का लेखा - जोखा होता है।
संचार का माध्यम ये प्यारा है
खबरों का भंडार होता बहुत सारा है।
गांव की बाँते शहर की रातें वो हर कुछ ज़रूरी है ।
जिससे अवगत होना समाज के लिए ज़रूरी है।
हर खबर के लिए पत्रकार करते मेहनत है।
तब जाकर जागरूक होता हर नागरिक है।
देश की विदेश की खबर होती है परदेश की।
खेल कूद से लेकर शिक्षा और समाज की।
राशि की ग्रह नक्षत्रो की खबरे राजनीति की।
आज- कल की बाते हर दिन पल -पल की।
नैतिकता से लेकर धर्म तक कल्पना से हकीकत तक।
धरा से अम्बर तक की दिशाओ से महासागरों तक।
ऐसे होते है समाचार - पत्र।
खबरों का पिटारा होता है समाचार।
हर खबर होती है असरदार।
समाचार -पत्र होता है समाज का पहरेदार।
इसमें होती है। जन -जन की आवाज।
समाचार - पत्र है नये समाज का आगाज।
रचनाकार -सावित्री यादव
बिलासपुर छ. ग.
मो. न. 7566685373
No comments:
Post a Comment