Thursday, November 24, 2022

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की कृत आलेख- शिक्षा

लेखिका -उर्मिला सिदार
जिला- रायगढ़ 
राज्य -छत्तीसगढ़ 
विधा -गद्य 
शीर्षक- शिक्षा 
संपर्क -930 32 98 994
**********************
शिक्षा एक ऐसा महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे मानव संपूर्ण क्षेत्र में विकास कर सकता है शिक्षा वह साधन है। जिससे संपूर्ण मानव समाज को ज्ञान की पहचान कर सकते हैं या करा सकते हैं। शिक्षा का प्रयोजन है आचरण की पहचान कराना आचरण पहचान में आने से मनुष्य न्याय पूर्वक संबंधों के साथ संतुष्टि पूर्वक जी सकता है आचरण की समझ ना होने के कारण मनुष्य संबंधों में पहचान नहीं कर पा रहा है और मनमाने ढंग से व्यवहार कार्य कर रहा है। जिसके फलन में समस्या ही समस्या समाज और प्रकृति में दिखाई दे रहा है। इसी समस्या का समाधान के लिए शिक्षा के माध्यम से ज्ञान को समझने की आवश्यकता है ।बिना शिक्षा के ज्ञान का पहचान नहीं होता। अतः शिक्षा ज्ञान तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है या साधन है ।बिना शिक्षा के वास्तविकता एवं सच्चाई तक नहीं पहुंचा जा सकता ।शिक्षा से हर मनुष्य सच्चाई तक पहुंच कर संपूर्ण क्षेत्र में अपना विकास कर सकता है। यही शिक्षा का प्रयोजन है ।शिक्षा के बिना हमारा व्यवहार कार्य गलत होने के कारण मनुष्य समस्या में फँस जाता है और कोई मनुष्य समस्या में जीना नहीं चाहता। हर पल, हर क्षण हर मनुष्य सुख की चाहत में ही अपना शरीर यात्रा कर रहा है। सुख न मिलने के कारण, वह संतुष्टि नहीं है। इसी संतुष्टि को पाने के लिए ज्ञान की आवश्यकता है जो शिक्षा के माध्यम से समझने से ही संभव है।
**************************
उर्मिला सिदार बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...