Friday, November 11, 2022

बलौदा बाजार से चेतन सिंह की रचना- गुरू

कवि --चेतन सिंह
पता --कसडोल ,बलौदा बाजार
राज्य -छत्तीसगढ
शीर्षक - गुरु
संपर्क -9202507146
*****************************************
माता-पिता से संस्कार मिलै अरू गुरु से ज्ञान !
जग की रीत यही अरू यही विधि का विधान !

सुखमय जीवन की जानिए बस एक यही सार !
माता-पिता और गुरु की निशदिन पांव पखार !

धन - संपदा और प्रतिष्ठा की पूरी होवत चाह !
उंगली पकड़ जो  चलै  सदा  गुरूवर की राह !

गुरु संगति जो जन करै पावे हर कदम  जीत !
मन निर्मल होवत है अरू मिलै उसे प्रभु प्रीत !

माता-पिता अरू गुरु दोनों जग में बड़े महान !
कवि  "चेतन"  कहत सुनों दोनों ईश्वर समान !

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...