नाम--गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द सक्ती
जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
विधा---कविता
विषय-अकिंचन
शीर्षक----कोई बात नहीं मैं अकिंचन हूं
कोई बात नहीं, मैं अकिंचन हूं ।
मेरे स्वामी तो सबसे बड़े धनवान ।
मेरे पास भले ,धन का अभाव है ।
मेरे स्वामी तो सबसे बड़े गुणवान ।
जब चाहूं उनसे,मिल जाता है धन ।
उनके कारण से मेरा, है सुखमय जीवन ।
अकिंचन का मुझको,आभास ही नहीं ।
खुश हूं मैं जहां में होकर अकिंचन ।
सोच रहा हूं सब मेरे जैसे हो अकिंचन ।
फिर रटना पड़ेगा नहीं चाहिए धन धन ।
अकिंचन के पास सदा होते हैं भगवान ।
उनके साथ रहने का उनका रहता है मन ।
अकिंचन हर जन्म मुझे बनाना भगवन ।
सुदामा कृष्ण की तरह हो हमारा मिलन ।
करुं इसके लिए मैं प्रार्थना और निवेदन ।
भाया है मेरे मन को रहना अब अकिंचन ।
No comments:
Post a Comment