Saturday, June 12, 2021

श्रृंगार : श्वेता सिंह क्षत्रीय

रचियता - श्रीमती श्वेता सिंह क्षत्रीय
जिला - जांजगीर चाम्पा
विषय - श्रृंगार
¥¥★¥¥★¥¥★¥¥★¥¥★¥¥★¥¥★¥¥

मेरी याद में यूँ अश्क न बहाया करो,
पल-पल मुझे यूँ तड़पाया न करो।

जिन्दगी एक दूसरे से मिलने की आस में कट रही,
बस तुमसे एक गुजारिश है, हर सांस में अपनी खुशबू बिखराया न करो।

ये सिन्दूरी शाम लग रही तेरी सतरंगी चुनर है,
मुझसे दूर होकर भी पास है, ये तेरी एक हुनर है।

हर वक़्त मेरे पास हो, बस यही एहसास खुद को दिलाया करो,
मेरी याद में यूँ अश्क न बहाया करो।।

##**##**##**##*##
श्वेता सिंह क्षत्रीय, जांजगीर

2 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...