Saturday, May 29, 2021

अमिताभ दीवान की रचना- एहसास

रचनाकार -अमिताभ दीवान
जिला-रायपुर
विषय- गुलाबी एहसास
विधा-कविता

**********************************

गुलाब सी गुलाबो, की गुलाबी मुस्कान,
गुलाब है गुलाबी, या गुलाबी परिधान|

जगाता है, गुदगुदाता है, मीठा एहसास,
गुलाबी है धरती, और गुलाबी आसमान|

एहसासों को समेंटू या लफ्जों से चूम लूँ,
मेरे हाथों की लकीरों में, ये कैसा निशान|

तेरे होने की खुशी ,तेरे ना होने का गम 
इनके बीच ही चलती है अब मेरी जुबान|

सहेज लेगा तुझे पूरा ही, ये तेरा 'अमित'
पत्तों में गिरी,ओश की बूंदों के समान|

अमिताभ कुमार दीवान 

**********************************

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...