जिला-कोरबा, छ .ग.
विषय- श्री कृष्ण जी
विधा- कविता
शीर्षक- यादों में तेरी खो गए
----हे श्याम ! हम यादों में तेरी खो गए।
कुछ कुछ राधा सी हो गए ।
बरषाने की रज -रज में ढूंढे ।
गोकुल की हर गलियों में ढूंढे ।
नींद आई तो ख्वाबों में ढूंढे ।
खुली आँख तो ग्रंथों में।
हे श्याम ! हम पागल सी हो गए।
यादों में तेरी खो गए।
मिलने की चाहत में श्याम!
हम गीता में जाकर डूब गए।
अल्प बुद्धि के मारे हो गए,
हम बावरी सी हो गए।
यादों में तेरी खो गए ।
ब्याकुल नयनों से तके हैं नैन ,
हम घायल सी हो गए,
यादों में तेरी खो गए।
।।इति।।
"गोमती सिंह "
कोरबा, छत्तीसगढ़
बहुत सुंदर।
ReplyDelete