Monday, May 31, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- प्रहरी

नाम--गिरधारी लाल चौहान
स्थान---नवापाराखुर्द/सक्ती
जिला----जांजगीर चाम्पा/ छत्तीसगढ़
विधा---आलेख कविता ग़ज़ल
विषय---प्रहरी
शीर्षक---जागते रहो

जागते रहो प्रहरी ने, अभी-अभी कहा है ।
आज तो कुछ बात है,कल तक   चुप रहा है ।

प्रहरी को मालूम हो जाता ।
होनी अनहोनी  हर घटना ।
बहुत ही आवश्यक हर तरफ ।
प्रहरी का होना और रहना ।
भविष्य वाणी प्रहरी का, आंशिक ही झूठ रहा  है।

प्रहरी बनना हर पल ।
जोखीम भरा रहता है ।
प्रहरी मालिक दोनों से पूछा ।
दोनों यही कहते है ।
प्रहरी के अभाव में, हर जगह लूट रहा है ।

प्रहरी खुद जागता है । है
औरों को भी जगाता है ।
धन जन सुरक्षा के दायित्व ।
को वह निभाता है ।
सामने हरदम ईमानदारी का वह सबूत रखा है ।

प्रहरी बने हम हिमालय सा ।
अपने देश के हित में ।
सजगता से दें पहरा ।
पड़े कदम न अहित में ।
प्रहरी के दम पर सुरक्षित हर युग रहा है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...