Saturday, April 10, 2021

गोमती सिंह की रचना- खगंगा

कवयित्री- गोमती सिंह
जिला-कोरबा, छ.ग.
विषय-खगंगा
विधा-छंदमुक्त कविता
शीर्षक-खगंगा
----कैसे ब्यक्त करुँ मैं इसको,
मन में विचारों का खगंगा है ।

कोई दुख के शूल उठाता,
कोई बहाता अश्रुगंगा  है ।
रूकना नहीं है हमको ,
थमना नहीं है हमको ,
चाहे संमुख दुख का सागर हो ,

रख कर हौसला पार करें तो ,
सुखमय जीवन गंगा है।

हर दामन में.फूल नहीं,
कांटों से भी रिश्ता निभाना है ।

इसमें पारंगत होकर हमको ,
दुनियाँ को दिखाना है।

मौत से क्या डरना हमको,
ये अंतिम सत्य फसाना है,

चीर निद्रा में समाहित होकर ,
जीवन पथ बनाना है।

चाहे आँखों से अश्रु के गुंज गिरे ,
इन गुंजों के मोती से 
जीवन हमें सजाना है ।
        ।।इति।।
      " गोमती सिंह "
     कोरबा, छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...