जिला:-कांकेर (छ. ग.)
विधा:-छंद मुक्त कविता
विषय:-बीजापुर
शीर्षक:- जवान
माँ आँसू पोछती रही,
पिता छाती पीटते रहे।
भाई-बहन सम्भालते रहे,
माँ बाप को।
नेता भी आये तस्सली देने,
लोग भी आये।
लोग अमर रहे,अमर रहे,
नारा लगाते रहे।
भारत माता की जय
गाते रहे।
लेखक लेख लिखते रहे,
कवि मेरी तरह कविता
लिखते रहे।
कभी सोचा नहीं,
सिर्फ एक जवान शहीद न हुआ,
एक बेटा,एक पति
और एक भाई शहीद हुआ है।
-कु.गरिमा पोयाम
No comments:
Post a Comment