जिला :- महासमुंद
विषय :- गवेजा
विधा :- छंद मुक्त कविता
शीर्षक :- लाॅकडाउन लौट आया है।
#######################
सुना है लाॅकडाउन लौट आया है,
कि फिर से चारदीवारी में कैद होना है।
दुनिया से अलग - थलग होकर,
फिर खुद में ही खोना है।
नाता औरों से तोड़कर,
गवेजा अपने घरवालों संग।
घर में ही बैठकर फिर से,
भरेंगे जिन्दगी में नव रंग।
फिर हटाकर ध्यान यंत्रों से,
विचारों का आदान-प्रदान करें।
लौट चलें भाग दौड़ भरी जिंदगी से,
जीवन में फिर से खुशियाँ भरें।
#######################
No comments:
Post a Comment