Monday, April 12, 2021

एच-एस-अरमो की रचना- गवेजा

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाज़ार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विषय--गवेजा  ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक- "" गवेजा """ ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
<•>•<•>||☆गवेजा ☆||<•>•<•>
           """""""""""""""""""""

संवाद के बिना,जगत में---
सभी जीव-जन्तुओं का,
जीना होता है,कितना मुश्किल ।

विश्व में,अनेक भाषायें हैं--
एक भाषी,एक देश के लोग,
जब आपस में गवेजा हैं करते,
मित्रता व अपनापन का भाव हैं पाते ।

गवेजा में सिर्फ,शब्दों की अहमियत--
जब हो न ,इसमें नजाकत,
तो आपस में अक्सर विवाद या 
बहस की गुंजाइश ही होती ।

दो देशों के बीच--
जब सन्धि या समझौता होता,
गवेजा का महत्व समझ में आता,
ये लिखित दस्तावेज,अहम बन जाता।

बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए--
आपस में महत्वपूर्ण गवेजा का होना,
बहुत है जरुरी तभी जीत है मिलती ।

प्रभावी गवेजा के लिए--
ज्ञान,उचित शिक्षा व सत्संग से,
आती उसमें परिपक्वता,
ऐसे लोग,संगठन में,धाक जमाते ।

मोबाईल और इंटरनेट से--
गवेजा करना,हुआ है आसान,
कहीं भी,कभी भी व कितनी दूर से,
महत्वपूर्ण गवेजा को,बल मिलता है ।

जीवन में,रिश्ते बनाये रखने के लिए--
गवेजा करते वक़्त,संयम जरुरी है,
गुस्से व शब्दों का नियंत्रण,जरुरी है,
जीवन का फलसफा भी,यही है--।
====÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷=======
****12/04/2021,सोमवार *****
=======================

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...