Friday, March 19, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- व्रीहि

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - व्रीहि
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - व्रीहि
*************************

      //व्रीहि//


व्रीहि कण अनमोल है ,
जीवन शक्ति प्रदायक ।
तन मन बुद्धि का पोषण ,
होते निरन्तर सम्यक ।।

चावल अनाज या अन्न को ,
संस्कृत में कहते व्रीहि ।
मानव का है मुख्य आहार ,
श्रम से कृषक उपजाहिं ।।

छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध है ,
व्रीहि फसल के कारण ।
विविध किस्म के धान यहाँ ,
सोने जैसे सुहावन ।।

व्रीहि खेतों की शान है ,
धरती का वरदान ।
पूजा स्वागत दान में ,
महिमा अति महान ।।

रोटी बासी भात अनेक ,
बनते स्वादिष्ट व्यंजन ।
ग्रामीण मजदूर किसानों का ,
व्रीहि लोकप्रिय भोजन ।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...