स्थान खोंगापानी कोरिया
जिला छत्तीसगढ़
विषय विनाह
शीर्षक
विनाह : आवश्यक
सुरक्षित रहे, स्वच्छ रहे
रहे प्रदुषण रहित जल,
ढक रखने की व्यवस्था
विनह सहित सफल।
अति उत्तम होता हैं
ढक रखने की सीख,
बिमारी से होती रक्षा
पाते शुद्ध नीर।
वर्तमान में सूखी धरती
न कूप,न तालाब
विनाह का कहानी अब
बाचे सिर्फ किताब।
है हमारे परम कर्त्तव्य
करें जल संरक्षित,
रहे हरियाली प्रकृति में
कूप रहे विनाह सहित।
No comments:
Post a Comment