Thursday, March 4, 2021

गोमती सिंह की रचना- ढ़लैत

रचनाकार- गोमती सिंह
जिला- कोरबा, छ.ग.
विषय-ढलैत
विधा-छंद मुक्त कविता
शीर्षक-ढलैत 
---  जीवन सफल तभी होगा ,
जब ज्ञान, संस्कार का ढाल होगा ।
 हमें भी शिखर में जाना है ,
पहचान अपनी बनाना है।
इस नये युग के तराने में,
सुर अपना भी देना है ।
चाहे लाख दरिंदे हो ,
या नर -पिसाच का घेरा हो,
मर्यादा का ढाल थामकर, हमें स्वयं ढलैत बन जाना है ।
आँखों में सुरमा सपनों का ,
हौसलों का पैजन पहनेंगे ।
कौन कह सकता है , अब हमको ;
अपनी जीवन रक्षा हेतु  हम , खुद ढलैत बन जाएंगे।
छोड़ दिए घुंघट का जमाना , 
सर में साफा कफन का बांधे हैं,
मर्यादा हनन करे गर कोई ,
सर धड़ से अलग करते जाएंगे ।
शील का ढाल धारण करके ,
दुनियाँ फतह कर जाएंगे ।
अपनी जीवन रक्षा हेतु, 
हम खुद ढलैत बन जाएंगे ।
       ।।इति।।
   " गोमती सिंह "
    कोरबा, छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...