Thursday, March 4, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- ढलैत(सिपाही)

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - ढलैत
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - ढाल हमेशा रखना है
*************************

      // ढाल हमेशा रखना है //

ज्ञान और शिक्षा की ,
 ढाल होना चाहिए ।
अज्ञानता से लड़ने को ,
ढलैत बनना चाहिए ।।

झूठ कपट छल निंदादि ,
बुराइयों से लड़ना है ।
सत्य प्रेम सात्विकता का ,
ढाल हमेशा रखना है ।।

काम क्रोध लालच हिंसादि ,
शत्रुओं से भिड़ना है ।
ढलैत सिपाही बन करके ,
अपने से दूर खदेड़ना है ।।

दुःख परेशानी समस्याएँ ,
कभी नहीं टिक पाएँगे ।
साहस और संयम की ढाल ,
रक्षा कवच बनाएँगे ।।

आत्मविश्वास की ढाल से ,
चुनौतियाँ डर जाएगी ।
जीवन में आगे बढ़ो ,
सफलता का ध्वज लहराएगी ।।

मेहनत और लगन की ढाल ,
छप्पन इंच का सीना ।
सदाचार की बरछी भाला ,
जग में सुख से जीना ।।

जीवन में योद्धा बनकर ,
संघर्ष हमें करना है ।
धर्म नीति मर्यादा का ,
ढाल - कृपाण रखना है ।।

प्रभु भक्ति हरि नाम की ,
दिव्य ढाल से रहो सुरक्षित ।
पाप दोष नरकों के भय से ,
हो जाओगे पूर्णतः वंचित ।।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...