Saturday, March 20, 2021

आशा अतुल गुप्ता की रचना- चंदन

रचनाकार -आशा अतुल गुप्ता
स्थान-नौगाँव
जिला-छतरपुर-म.प्र.
विषय-चंदन
विधा-पद्य
----------------------------------
इस धरती की माटी चंदन
उसका तिलक लगाऐ हम।
जिसने हमको जन्म दिया है
कैसे कर्ज चुकाऐं हम।

माँ की गोद में आकर हम
दुनिया से लड़ जाऐंगे
खुशबू बनकर इस दुनिया को
चंदन सा महकाऐं हम।

चंदन की  शीतलता जग में 
संस्कृति की पहचान है
तपिश दूर करे मानव का 
जीवन त्याग ,बलिदान हे।

चंदन है पूजा का अमृत,
उसका तिलक लगाऐं हम।
सनातन धर्म की है पहचान,
उसका ,कर्म  महान् है।

तप कर अग्नि में जैसे सोना,
और निखरता जाए ।
 विषधर लपेटे अपने तन  पर,
फिर भी चंदन ही कहलाऐ  ।

मन बन जाऐ जो चंदन सा ,
प्रेम की खुशबू से महके जीवन।
दूरियों  मिटा कर फिर, ,
सद् भावना के फूल खिल जाऐं।

चंदन सी फिर महके धरती
जाति-पाति के बंधन तोड़
वीरों की खुशबू से भर जाऐ
धरती माँ का आँचल भी।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...