Tuesday, March 9, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- शिव

नाम---- गिरधारी लाल चौहान
स्थान--- नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता /ग़ज़ल
विषय---- शिव
शीर्षक---- शिव से प्रार्थना

शिव मेरी विनय सुनलो ।
अपने शरणों में रखलो ।
नमामि नमामि हे शिव भोले ।
मेरे लिए कुछ तो कहलो  ।

आया शरण हूं प्रभु आप का ।
दर्शन चाहूं मैं प्रभु आप का ।
आप जैसा मेरा कोई न हितैषी ।
मेरा तन मन जीवन बदलो ।

लाया हूं भोले भांग धतूरा ।
पुष्पों में चम्पा का पुष्प ।
बेल की बहुत सुंदर पत्ती
समर्पित नारियल जल लो ।

ज्ञान तो मेरे पास नहीं ।
ध्यान बिल्कुल खास नहीं ।
औरों सा उपवास नहीं ।
सब कुछ मेरा आप बनलो ।

महाशिवरात्रि की लीला प्रभु जी ।
मेरे जीवन में बसादो ।
खोया रहूं मैं देख देख उसको
 बस ऐसा मुझे रंचलो।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...