Tuesday, March 2, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- पलाश

नाम ---गिरधारी लाल चौहान
स्थान ---नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला --जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता /ग़ज़ल
विषय--- पलाश
शीर्षक ---पलाश 

प्रकृति ने पलाश को महक नहीं दिया ।
मैं कहता हूं उसके प्रति न्याय नहीं किया ।

धरा हो या गगन में आग जैसा जो दिखे ।
विधी उसकी तकदीर को इस तरह लिखे ।
सोचो फिर भी सिर उठा कैसे जीवन जीया ।

औरों की तरह उसमें भी महक हो जाना था ।
आज जैसा  युग हम जीते बहस हो जाना था ।
मौन वह धूप   चट्टान में खड़े कैसे सह लिया ।

प्रशंसा के सहारे कब तक जीया जा सकता ।
और भी तो बातें हैं  कई जो लिया जा सकता ।
सिर्फ वन की शोभा बढ़ाने को उसे कह दिया ।

कई नामों से जाना जाता वह इस जहान में ।
पलाश ढाक टेसू जंगल की आग तोते की चोच ।
उसकी सुंदरता ने उसके कई नाम रख दिया ।

कवि भी उस पर कविता लिखकर खुश हो जाता ।
क्या है पलाश के मन में कोई तलाश नहीं पाता ।
इतना जरुर है जो है सो है अपना जीवन जीया ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...