Thursday, February 11, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- जंगल

नाम --गिरधारी लाल चौहान
स्थान-- नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
विधा--- कविता/आलेख
विषय ---जंगल
शीर्षक -आओ जंगल बचाएं

आओ जंगल की बात करें, कोई न उस पर घात करें ।
उसको भी हर्ष चाहिए, अपने हाथों ही शुरुआत करें ।

जंगल में मंगल नहीं लगता ।
ऐसी क्रिया कलाप हो रही ।
जग को जीवन देने वाली ।
खून की आंसू रो रही ।
इसका विघटन रुके, विकास हो निरंतर सुप्रभात करें ।

तड़प रहे हैं जंगल प्राणी ।
नित उनका हो रही हानि ।
उनके ठौर में मानव बस रहे ।
रुठे रुठे है उनकी कहानी ।
जंगल स्वार्थ की भेंट चढ़ रहे ,जल रहे उन्हें कैसे शांत करें ।

जंगल से वर्षा का आना ।
वर्षा से अन्न का उपजाना।
अन्न से खुशियों का खजाना ।
यज्ञ दान पूजा पाठ आरती ।
कैसे सुरक्षित हो सब कुछ दाता,इसको हम  सब ज्ञात करें ।

वह अध्याय हम  आज ही खोले ।
जन जन से निवेदन करें और बोले ।
संकट को इसके पास आने न दे ।
जिससे जंगल का मन न डोले ।
जंगल पर हम सर्वस्व लुटाये, नैतिकता से चाहें प्राप्त करें ।

पौधे रोपे जंगल पायें।
खुशी खुशी मंगल गायें ।
मंगल से ही सबका कल्याण ।
मंगल सारे जग फैलायें ।
दुखों के अध्याय को मिल जुल समाप्त करें ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...