Wednesday, February 10, 2021

मीराआर्ची चौहान की रचना- जवान

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-जवान तुझे सलाम
विधा-कविता (मुक्त छंद)

वीर सपूतों,वीर जवानों
करते तुझे सलाम ।

देश की सुरक्षा करते तुम
भारत के अभिमान ।

अपना लहू देकर तुम भारत
माँ की सुरक्षा करते।

अपने प्राणों की आहूति देकर
देश का मान बढ़ाते ।

सीने  में खाकर  दनादन गोली 
 तुम आह भी न करते ।

प्राणों की अपनी देकर आहूति
देश का मान बढ़ाते ।

शौर्य- शक्ति के तुम  हो प्रति रुप
फर्ज सदा निभाते ।

 वीर जवानों तुम्हें है मेरा सलाम
तुम हो माँ की जान।

वीर शहीदों  करते शत्- शत् नमन
धरती माँ के हो भाल।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...