Monday, February 22, 2021

गिरधारी लाल चौहान की रचना- मुस्कुराहट

नाम ---गिरधारी लाल चौहान
स्थान--- नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला--- जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा-- कविता/आलेख
विषय-- मुस्कुराहट
शीर्षक---- मुस्कुराहट पास रखिए

मुस्कुराहट से जीवन ,खिल जाती है ।
जो चाहिए जीवन को,मिल जाती है  ।

मुस्कुराहट से जीवन, भरकर चलो ।
मुस्कुराहट से जीवन,बदल जाती है ।

मुस्कुराहट से खुशियों का , खजाना मिले ।
  मुस्कुराहट से दुख भी, निकल जाती है ।

मुस्कुराहट से दिखता, आदमी का आदमी पन ।
   मुस्कुराहट से ही उसका पता,मिल जाती है ।

मुस्कुराहट को अपने पास,हरदम ही रखिए ।
   ये अनोखा दौलत आजीवन,भर जाती है ।

मुस्कुराहट एक श्रृंगार से बढ़कर जहां में ।
मुस्कुराहट है तो बिना श्रृंगार,चल जाती है ।

मुस्कुराहट है पास में,तो समझो सब कुछ पास ।
     मुस्कुराहट से अनहोनी भी ,टल जाती है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...